ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

गैंगवार में हुई कुख्यात इंदल महतो की हत्या, पुलिस ने हथियार के साथ 5 क्रिमिनल को दबोचा

SITAMARHI : जिला पुलिस ने कुख्यात इंदल महतो हत्याकांड का पर्दाफाश किया है. सीतामढ़ी पुलिस को इस हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने हथियार के साथ 5 बदमाशों को अरेस्

गैंगवार में हुई कुख्यात इंदल महतो की हत्या, पुलिस ने हथियार के साथ 5 क्रिमिनल को दबोचा
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI :  जिला पुलिस ने कुख्यात इंदल महतो हत्याकांड का पर्दाफाश किया है. सीतामढ़ी पुलिस को इस हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने हथियार के साथ 5 बदमाशों को अरेस्ट कर लिया है, जो इस गैंगवार में शामिल थे. इन अपराधियों के पास से 2 पिस्टल और 6 ज़िंदा कारतूस भी बरामद किये गए हैं.


सीतामढ़ी पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सोनबरसा निवासी कुख्यात ब्रजेश भारती सहित उसके चार रौशन कुमार, अनिल कुमार,सुधीर कुमार और चंदन पासवान को गिरफ्तार किया है. इन सभी के पास से दो पिस्टल,6 गोली, तीन चाकू पांच एंड्राइड मोबाइल और एक सिंपल मोबाइल बरामद किया गया है. साथ ही जिस चार चक्का वाहन क्वीड से अपराधी आये थे और पुलिस को देख कर भागना चाह रहे थे उक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है.


गिरफ्त अपराधियों में से ब्रजेश के पास से एक पिस्टल,7.65 का चार लोडेड गोली,रौशन ठाकुर के पास से एक देशी पिस्टल,एक लोडेड और एक गोली पॉकेट से बरामद किया गया है. वहीं अन्य तीनों के पास से चाकू बरामद किया गया है. सोनबरसा थाना और प्रखंड मुख्यालय परिसर के मध्य मुख्य सड़क किनारे सेंट्रल वाटर कमीशन के मकान के सामने चार चक्का से पहुंचे अपराधी किसी बड़े अपराध का योजना बना रहा था. इस दौरान पुलिस ने इन्हे अरेस्ट कर लिया.


थानाध्यक्ष गौड़ी शंकर बैठा ने बताया कि सोनबरसा का ब्रजेश भारती स्थानीय कुख्यात इंदल महतो हत्याकांड में शामिल था. इसके साथ पकड़े गए अन्य अपराधी इसकी गैंग के सदस्य हैं. ब्रजेश के बुलाने पर ही चारो सोनबरसा पहुंचे थे. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता