ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

SITAMARHI NEWS: RJD विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, फोन करने वाले ने कहा..25 लाख पहुंचाओं नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे

SITAMARHI: सीतामढ़ी के बाजपट्टी से आरजेडी विधायक मुकेश यादव को एक शूटर ने जान से मारने की धमकी दी है। 25 लाख रुपये की बतौर रंगदारी मांगी गयी है। 15 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 50 मि

SITAMARHI NEWS: RJD विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, फोन करने वाले ने कहा..25 लाख पहुंचाओं नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी के बाजपट्टी से आरजेडी विधायक मुकेश यादव को एक शूटर ने जान से मारने की धमकी दी है। 25 लाख रुपये की बतौर रंगदारी मांगी गयी है। 15 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 50 मिनट पर विधायक के मोबाइल पर वाट्सएप कॉल आया जिसे उनके पीए अभिराम पांडेय ने उठाया। 


कॉल उठाते हुए यह धमकी दी गयी कि 25 लाख रुपये जल्दी पहुंचाओं नहीं तो विधायक के साथ-साथ तुम्हें भी जान से हाथ धोना पड़ेगा। पहले तो अपराधी ने पीए को धमकाया। जब उन्होंने कहा कि विधायक जी अभी नहीं हैं आप कौन बोल रहे हैं तो वह धमकीभरे लह्जे में कहने लगा कि तुम और तुम्हारा विधायक खैरियत चाहता है तो जल्द से जल्द 25 लाख पहुंचाओं वरना दोनों जान से हाथ धो बैठोगे। हालांकि पुलिस का दावा कि धमकी मिलने के छह घंटे बाद शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।