ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सीतामढ़ी में पुलिस का इकबाल खत्म, थाना के पास ही शिक्षक को मारी गोली

SITAMARHI : सीतामढ़ी में अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उनके सामने लाचार नजर आ रही है. मंगलवार को अपराधियों ने शहर में बैक टू बैक वारदात कर इलाके में खौफ पैद

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी में अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उनके सामने लाचार नजर आ रही है. मंगलवार को अपराधियों ने शहर में बैक टू बैक वारदात कर इलाके में खौफ पैदा कर दिया है. 

ताजा मामला शहर के मेहसौल ओपी की है, जहां थाना के पास ही अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मार दी. घायल शिक्षक की पहचान अमघट्टा निवासी पंकज यादव के रूप में की गई है.बताया जा रहा है कि शिक्षक बथनाहा में कार्यरत हैं. अपराधियों के हौसले का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने इस वारदात को मेहसौल ओपी से चंद कदम की दूरी पर अंजाम दिया  है. 

घायल पंकज को इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. सीतामढ़ी में मंगलवार को अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया. सोनबरसा में दिनदहाड़े एक युवक की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई, तो वहीं नगर थाना इलाके के नाहर चौक पर महामाया स्टोर में फायरिंग कर लूट की घटना को अंजाम देने आए अपराधियों को लोगों ने पकड़ लिया. रीगा थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्रामीण बैंक में हथियार के बल पर अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता