ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

सीतामढ़ी में पुलिस टीम पर हमला, जाम हटाने गई टीम को दौड़ा-दौड़ाकर लोगों ने पीटा, वीडियो हो रहा वायरल

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुलिस के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। जाम हटाने गयी पुलिस को आक्रोशितों ने दौड़ा-दौड़ा

सीतामढ़ी में पुलिस टीम पर हमला, जाम हटाने गई टीम को दौड़ा-दौड़ाकर लोगों ने पीटा, वीडियो हो रहा वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुलिस के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। जाम हटाने गयी पुलिस को आक्रोशितों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 


इस वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह पुलिस की वैन पर लाठी-डंडे बरसाये गये और कैसे ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। गुस्साई भीड़ से बचने की कोशिश पुलिस कर्मियों ने की लेकिन इस हमले में 3 जवान घायल हो गये। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 महिला समेत दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया।


बताया जाता है कि 16 फरवरी को 20 वर्षीय महेश सहनी की संदिग्ध मौत हुई थी। मृतक की लाश उसके छत पर मिली थी। संदिग्ध मौत से गुस्साएं लोग सड़क पर उतर गये और हंगामा करने लगे। इस दौरान मुख्य सड़क को घंटो जाम कर रखा गया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश की लेकिन लोग उनकी बात मानने को तैयार नहीं थे।


ग्रामीणों का कहना था कि महेश सहनी की मौत नहीं यह हत्या है। हत्या का आरोप मृतक की भाभी पर लगा रहे थे। लोगों का कहना था कि देवर और भाभी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महेश सहनी ने भाभी के साथ रहने से मना कर दिया था जिसके बाद उसकी भाभी ने उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। 


मृतक की भाभी पर हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने आरोपी महिला को भिड़ के हवाले करने की मांग पुलिस से की लेकिन जब पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी तो लोग उग्र हो गये। लोग पुलिस पर हमला करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया तो लोगों ने पुलिस की टीम पर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंची भीड़ ने पुलिस की वैन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस पर हमला किये जाने का वीडियो अब वायरल हो रहा है।