ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

सीतामढ़ी में पकड़ी गई चीनी महिला, कालचक्र मेला घूमने आई थी इंडिया

SITAMARHI: वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चीन की महिला को हिरासत में लिया है। बोधगया में लगने वाले कालचक्र मेले में घूमने के लिए वह चीन से इंडिया आई थी। चीनी महिला के पास ना तो प

सीतामढ़ी में पकड़ी गई चीनी महिला, कालचक्र मेला घूमने आई थी इंडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चीन की महिला को हिरासत में लिया है। बोधगया में लगने वाले कालचक्र मेले में घूमने के लिए वह चीन से इंडिया आई थी। चीनी महिला के पास ना तो पासपोर्ट है और ना ही विजा ही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बुधवार की शाम करीब 4 बजे सोनबरसा में भारत से नेपाल जाने के रास्ते पर पुलिस वाहन जांच में जुटी थी। तभी इसी दौरान गाड़ी संख्या BR-06-CK-8059 को शक के आधार पर पुलिस ने रोका। पुलिस ने जब गाड़ी में सवार लोगों से पूछताछ की तो पाया कि एक महिला न तो हिन्दी बोल पा रही है और ना ही नेपाली भाषा ही बोल पा रही है। महिला के साथ जो लोग थे उनसे जब पूछताछ की गयी तो पता चला कि महिला का नाम येकी (yenki) है। जिसकी उम्र लगभग 44 साल है। वह तिब्बतियन (चाईनिज) है।


चीनी महिला येकी बोधगया में हो रहे कालचक्र पूजा में शामिल होने के लिए इंडिया आई थी। महिला के साथ गाड़ी में 37 वर्षीय सलाहुद्दीन बैठा हुआ था। जो पूर्वी चंपारण के गोविंदपुर का रहने वाला है। जबकि तीन नेपाली नागरिक विश्व कुमार लामा, संजू लामा और कमला लामा भी गाड़ी पर सवार था। 


सभी बोधगया से लौटने के बाद नेपाल जा रहे थे तभी पुलिस ने गाड़ी को रोका और चीन की महिला के साथ एक भारतीय नागरिक और तीन नेपाली नागरिक को हिरासत में लिया। चीनी महिला येकी के पास किसी प्रकार का कोई पासपोर्ट और विजा नहीं मिला है। बिना किसी वैद्य कागजात के वह पूर्व में 2017 और 2018 के कालचक्र पूजा में भाग लेने इंडिया आ चुकी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता