ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सीतामढ़ी में हथियार और लैपटॉप के साथ 7 अपराधी गिरफ्तार, शिवहर में भी 4 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

SITAMARHI/ SHEOHAR: सीतामढ़ी पुलिस ने लूट कांड गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वही शिवहर में भी हथियार के साथ 4 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा है। फिलहा

सीतामढ़ी में हथियार और लैपटॉप के साथ 7 अपराधी गिरफ्तार, शिवहर में भी 4 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI/ SHEOHAR: सीतामढ़ी पुलिस ने लूट कांड गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वही शिवहर में भी हथियार के साथ 4 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा है। फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सीतामढ़ी और शिवहर पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। 


सबसे पहले बात सीतामढ़ी की कहते हैं जहां पुलिस ने लूटकांड गिरोह का खुलासा किया है। डीएसपी अनुमंडल सदर आशीष आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रियाज मंसूरी, मनीष सिंह, मोहम्मद तारीक, साहिल कुमार ,कुंदन सिंह ,राहुल कुमार और संजीत कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, चाकू और लैपटॉप बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधी हाल के दिनों में लगातार लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। हाल ही में सीएसपी संचालक को इन लूटेरों ने निशाना बनाया था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन बदमाशों को गिरफ्तार किया। फिलहाल सभी अपराधियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।


वही लोकसभा चुनाव के बीच शिवहर पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई की है। शिवहर एसडीपीओ अनिल कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया है कि तरियानी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नरवारा स्थित महादेव मठ के पास आयोजित यज्ञ मेला में घूम रहे देसी सिक्सर व जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार किया है.वहीं तरियानी छपरा पुलिस ने ताजपुर मस्जिद के पास से तलाशी के क्रम में दो सहोदर भाई को देसी कट्टा लोडेड व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. 


उन्होंने बताया कि 14 मई को नरवारा स्थित महादेव मठ के पास आयोजित यज्ञ मेला में घूम रहे मुकेश कुमार उम्र करीब 21 वर्ष पिता राम प्रवेश राय तथा दिलीप कुमार उम्र करीब 22 वर्ष पिता श्रमवीर राय दोनों साकीन बरियारपुर थाना तरियानी को पकड़ा गया है. तलाशी के क्रम में मुकेश कुमार के कमर में से देसी सिक्सर पाया गया. जिसको खोलने पर एक जिंदा गोली लोड किया हुआ पाया गया तथा सैमसंग कंपनी का गैलेक्सी मोबाइल बरामद किया गया. 


वहीं दूसरे व्यक्ति दिलीप कुमार के तलाशी के क्रम में जेब से दो जिंदा गोली और मोबाइल बरामद किया गया है. दोनों को तरियानी थाना कांड संख्या- 93/24 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. वहीं दूसरी तरफ थाना अध्यक्ष तरियानी छपरा के द्वारा ताजपुर मस्जिद के पास से तलाशी के क्रम में राजू कुमार के पास से देसी कट्टा लोडेड और उसके सहोदर भाई मनदीप कुमार से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. दोनों पिता दिलीप पासवान साकिन ताजपुर को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में तरियानी छपरा कांड संख्या 43/24 दर्ज कर अग्रतर तक कार्रवाई की जा रही है.

टैग्स