ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

सीतामढ़ी में अपराधियों ने एक लड़के को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

SITAMARHI : बिहार में इन दिनों बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीतामढ़ी जिले से जहां अपराधियों ने एक लड़के को गोली मार दी है.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : बिहार में इन दिनों बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीतामढ़ी जिले से जहां अपराधियों ने एक लड़के को गोली मार दी है. युवक घर के पास बैठकर अलाव ताप रहा था. इस दौरान अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात सीतामढ़ी जिले के बेला थाना इलाके की है. जहां परसा गांव में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. आनन-फानन में जख्मी युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक युवक घर के पास बैठकर अलाव ताप रहा था. इस दौरान अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. जख्मी युवक की पहचान महेश महतो के बेटे अनिल कुमार (20) के रूप में की गई है. 


वारदात के बाद युवक के घर में मातम छाया हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी युवक से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता