ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

सीतामढ़ी में एडवोकेट क्लर्क का मर्डर, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

SITAMARHI : बिहार चुनाव से ठीक पहले सूबे के अंदर अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सा

सीतामढ़ी में एडवोकेट क्लर्क का मर्डर, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI :  बिहार चुनाव से ठीक पहले सूबे के अंदर अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक एडवोकेट क्लर्क का मर्डर कर दिया है. पुलिस इस हत्याकांड की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना इलाके की है. जहां रामनगर गांव में अपराधियों ने शनिवार की देर शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर एक एडवोकेट क्लर्क की हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है.


मिली जानकारी के मुताबिक मृतक एडवोकेट क्लर्क बथनाहा थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं, जिन्हें अपराधियों ने गोली मारी है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने संबंधित पुलिस थाने को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है.


रीगा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को चिंहित कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता