ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

सीतामढ़ी के कुख्यात रामजी राय की गोली मारकर हत्या, पटना के दानापुर में बाइक सवार 3 अपराधियों ने गोलियों से भूना

PATNA: सीतामढ़ी के गैंगस्टर और कुख्यात अपराधी रामजी राय की पटना के दानापुर में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गयी। रामजी राय पहली बार सुर्खियों में तब आया जब उसने दो बच्चों की किडनैप

सीतामढ़ी के कुख्यात रामजी राय की गोली मारकर हत्या, पटना के दानापुर में बाइक सवार 3 अपराधियों ने गोलियों से भूना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: सीतामढ़ी के गैंगस्टर और कुख्यात अपराधी रामजी राय की पटना के दानापुर में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गयी। रामजी राय पहली बार सुर्खियों में तब आया जब उसने दो बच्चों की किडनैपिंग के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। वो इस मामले में सजायाफ्ता था। 


रामजी राय ने सीतामढ़ी कल्याण पदाधिकारी की भी हत्या कर दी थी। सीतामढ़ी के कल्याण पदाधिकार की हत्या के मामले में पटना के तत्कालीन एसएसपी मनु महाराज ने पटना से ही रामजी राय को गिरफ्तार किया था। इसके अलावे रामजी पर सीतामढ़ी जिले के विभिन्न स्थानों में कई संगीन मामले दर्ज है। 


बताया जाता है कि शुक्रवार को जब पटना के दानापुर इलाके में रामजी राय अपनी कार की सर्विसिंग कराने पहुंचे थे तभी इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने रामजी राय को गोलियों से भून डाला। दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


वही विकास झा कालिया गैंग ने रामजी राय की हत्या की जिम्मेदारी ली है। विकास झा उत्तर बिहार का कुख्यात अपराधी है। वो फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। विकास झा ने ही शिवहर के मुखिया श्री नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या करवाई थी। विकास झा वही अपराधी है जिसने गैंगस्टर संतोष झा की मौत के बाद उसकी गद्दी संभाली थी। दरभंगा में हुए डबल इंजीनियर हत्या केस में विकास झा का सजायाफ्ता है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता