ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

सीतामढ़ी के बेखौफ अपराधी: घर में घुसकर 60 साल के बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

SITAMARHI: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। सीतामढ़ी में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े 60 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद अपराधी मौके से हथियार लहराते

सीतामढ़ी के बेखौफ अपराधी: घर में घुसकर 60 साल के बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। सीतामढ़ी में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े 60 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद अपराधी मौके से हथियार लहराते फरार हो गए। घटना सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड के गांढा थाना के प्रेम नगर गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय फुल शंकर ठाकुर के रूप में हुई है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता घर पर ही थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घर में घुसकर गोली मार दी। 


जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर में घुसकर हत्या किये जाने की घटना से इलाके के लोग काफी दहशत में है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। मृतकों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता