ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

शातिर कैदी की चालबाजी, चप्पल में मोबाइल रखकर ले जा रहा था जेल, मेटल डिटेक्टर की जांच में खुला राज

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक बेहद रोचक जानकारी निकल कर सामने आ रही है। यहां एक कैदी के जुगाड़ ने सभी को भौचका कर दिया है। जिसके बाद य

शातिर कैदी की चालबाजी, चप्पल में मोबाइल रखकर ले जा रहा था जेल, मेटल डिटेक्टर की जांच में खुला राज
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक बेहद रोचक जानकारी निकल कर सामने आ रही है। यहां एक कैदी के जुगाड़ ने सभी को भौचका कर दिया है। जिसके बाद यह मामला लोगों के बिच चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, सीतामढ़ी कोर्ट में पेशी के बाद एक कैदी जब मंडल कारा लौट रहा था तो उसने अपने चप्पल के अंदर मोबाइल को छुपा लिया। उसके चप्पल के अंदर एक नहीं बल्कि दो-दो मोबाइल थे। जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग दंग रहे गए। 


दरअसल, सीतामढ़ी में कोर्ट में पेशी के लिए आए कैदी ने अपने चप्पल के अंदर दो मोबाइल रख लिया। कैदी ने चप्पल को कटवा कर उसके अंदर मोबाइल रखवा कर चप्पल को सील करवा दिया और उसे सीतामढ़ी मंडल कारा के अंदर ले जाने की फिराक में था। लेकिन, कारागार जाने से पहले की जांच में कैदी के इस पूरे जुगाड़ पर पानी फिर गया। इसका यह मोबाइल फ़ोन  मेटल डिटेक्टर की जांच से बच नहीं पाया और पुलिस ने उसके मोबाइल को जब्त कर लिया। 


जानकारी हो कि, इससे पहले भी सीतामढ़ी मंडल कारा में अपराधी लगातार बाहर से मोबाइल अपने गुर्गों के द्वारा मंगवाने का काम करते रहे हैं और हर बार किसी ने किसी तरीके से वह बचते भी रहे हैं। लेकिन, इस बार उनका यह तरकीब काम नहीं आया तो इसका राज खुल गया। इसका मुख्य वजह रहा मंडल कारा के मुख्य द्वार पर लगा मेटल डिटेक्टर। इसी की जांच के दौरान ही जेल प्रशासन को पता चला कि कैदी के द्वारा चप्पल छुपाकर जेल के भीतर मोबाइल ले जाया जा रहा है। 


इधर, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल अधीक्षक मनोज कुमार सिन्हा ने एक लिखित आवेदन देखकर डुमरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाया है। जेल अधीक्षक ने अपने आवेदन में बताया है कि बथनाहा थाना क्षेत्र के बलिहन गांव निवासी मोहम्मद सादिक मंसूरी, जो बेला थाना के एक मामले में विचाराधीन कैदी के रूप में सीतामढ़ी मंडल कारा में बंद है। उसी ने अपने सहयोगियों के माध्यम से पेशी के दौरान कोर्ट में चप्पल के भीतर दो मोबाइल रख कर जेल में ला रहा था। इसी दौरान जांच के क्रम में उसके पास से मोबाइल बरामद किया गया। इसके बाद डुमरा थाना पुलिस मामले की हर बिंदूओं पर जांच कर रही है।