ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

शराब तस्करी में LJP के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ पकड़ा

SITAMARHI : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. लेकिन इसके बावजूद भी धड़ल्ले से शराब माफिया इसकी बिक्री कर रहे हैं. शराबबंदी से जुडी हुई एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. द

शराब तस्करी में LJP के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ पकड़ा
First Bihar
3 मिनट

SITAMARHI :  बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. लेकिन इसके बावजूद भी धड़ल्ले से शराब माफिया इसकी बिक्री कर रहे हैं. शराबबंदी से जुडी हुई एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में लोजपा के जिलाध्यक्ष और 7 अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिलाध्यक्ष के पास से 224 लीटर शराब, एक स्कॉर्पियो और दो बाइक भी जब्त किया गया है. पुलिस एलजेपी नेता से पूछताछ कर पूरे रैकेट के बारे में पता लगा रही है.


मामला सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा-कन्हौली की है. जहां पुलिस ने दोस्तीया के पास एनएच 77 पर स्कॉर्पियो में लदे शराब के साथ युवा जिला अध्यक्ष मनीष को पकड़ा है. शराब तस्करों के पास से दो बाइक भी बरामद की गई है. लोजपा युवा जिलाध्यक्ष मनीष के साथ 7 और लोग को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने युवा जिला अध्यक्ष के पास से एक स्कार्पियो और दो  मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता पाई है.


लोजपा युवा जिला अध्यक्ष मनीष मधुकर उर्फ मनीष चौधरी राजवाड़ा मुसरनिया निवासी कामेश्वर प्रसाद चौधरी के पुत्र है उसके साथ अन्य जो शराब तस्कर गिरफ्तार हुए हैं. उनके नाम विश्वनाथपुर डुमरा के भगवानराय के पुत्र हनुमान कुमार,मधुबन बाजपट्टी निवासी गणेश साह के पुत्र श्रवण कुमार तथा डुमरा के सिमरा निवासी कपिल राय के पुत्र सीताशरण कुमार को गिरफ्तार किया है.


थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने गुप्त सूचना पर घेराबंदी जहां यह बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एफआईआर किया है, जिसमे लोजपा युवा जिला अध्यक्ष को चार चक्का वाहन महिंद्रा स्कार्पियो में रखे नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी गिरफ्तार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. लोजपा युवा के जिला अध्यक्ष के पिता कामेश्वर प्रसाद चौधरी ने कहा कि उसके बेटे को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. वहीं थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि मुझे सिर्फ अपनी ड्यूटी देखनी है, मैं यहां हाल ही में आया हूँ. गिरफ्तारी से पहले नहीं जानता की ये लोजपा का अध्यक्ष है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता