ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 कॉलगर्ल और 1 दलाल गिरफ्तार, महिला थाने के पास ही चल रहा था देह व्यापार का धंधा

SITAMARHI: सीतामढ़ी महिला थाने के पास एक किराये के मकान में सेक्स रैकेट के धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। जिसकी सूचना पुलिस को मिलते ही छापेमारी की गयी और मौके से 5 कॉलगर्ल और एक

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 कॉलगर्ल और 1 दलाल गिरफ्तार, महिला थाने के पास ही चल रहा था देह व्यापार का धंधा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी महिला थाने के पास एक किराये के मकान में सेक्स रैकेट के धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। जिसकी सूचना पुलिस को मिलते ही छापेमारी की गयी और मौके से 5 कॉलगर्ल और एक दलाल को गिरफ्तार किया गया। महिला थाने के पास जिस मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा था उसे उसका मालिक मोहम्मद ईशा ही चला रहा था। वह इस धंधे में दलाली का काम करता था। मो. ईशा को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। 


पकड़ी गयी कॉलगर्ल में दो लड़कियां नाबालिग बतायी जा रही है। हैरत की बात तो यह है कि महिला थाने से महज कुछ दूरी पर ही देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से चल रहा था लेकिन महिला थाने की पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। दिल्ली से सीतामढ़ी आए एक एनजीओ की पहल पर इस धंधे का खुलासा किया गया। एनजीओ ने ही महिला थाने को बताया कि आपके थाने के ठीक बगल में सेक्स रैकेट का धंधा हो रहा है।  


बताया जाता है कि मोहम्मद ईशा के घर में सेक्स रैकेट का धंधा चलता था। जिसका संचालन खुद मो. ईशा करता था। इस बात सूचना दिल्ली से आई जीबीआई एनजीओ ने पुलिस को दी। जिसके बाद छापेमारी की गयी और देह व्यापार के इस धंधे का खुलासा किया गया। पुलिस ने मौके से 5 कॉलगर्ल को गिरफ्तार किया गया है जिसमें दो नाबालिग बच्चियां भी शामिल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता