ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शराब मामले में गिरफ्तार आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SITAMARHI : शराब मामले में गिरफ्तार आरोपी की सीतामढ़ी पुलिस की हिरासत में मौत की खबर सामने आ रही है। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

शराब मामले में गिरफ्तार आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI : शराब मामले में गिरफ्तार आरोपी की सीतामढ़ी पुलिस की हिरासत में मौत की खबर सामने आ रही है। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि सुरसंड थाने की पुलिस ने शराब मामले में एक फरार आरोपी जयप्रकाश कापर को गिरफ्तार किया था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गयी। तबीयत बिगड़ने के कारण उसकी पुलिस हिरासत में ही मौत हो गयी।


पुपरी डीएसपी अतनु दत्ता ने बताया कि जयप्रकाश कापर चरोट का रहने वाला था। वो शराब मामले में पहले भी जेल जा चुका था। उसके खिलाफ सुरसंड थाने की पुलिस ने केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया था। जयप्रकाश कापर के खिलाफ सुरसंड थाने में कांड संख्या 164/24 दर्ज किया गया था। बताया जाता है कि पुलिस हिरासत में ही उसकी तबीयत बिगड़ गयी थी।


जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरसंड में उसे भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। डॉक्टरों ने जयप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि जयप्रकाश के साथ किसी तरह की मारपीट नहीं की गयी है। पुलिस हिरासत में उसकी तबीयत बिगड़ी थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स