ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

पति का भाभी से था अवैध संबंध, पत्नी ने फांसी लगाकर कर लिया सुसाइड

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी में एक विवाहित महिला ने खुद को फांसी लगा लिया है। बताया जा रहा है महिला ने अपने पति के अवैध संबध से नाराज होकर आत्महत्या कर लिया है। ऐसा चर्चा है कि महिला के पति का उसक

पति का भाभी से था अवैध संबंध, पत्नी ने फांसी लगाकर कर लिया सुसाइड
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी में एक विवाहित महिला ने खुद को फांसी लगा लिया है। बताया जा रहा है महिला ने अपने पति के अवैध संबध से नाराज होकर आत्महत्या कर लिया है। ऐसा चर्चा है कि महिला के पति का उसके खुद के भाभी के साथ अफेयर चल रहा है। 


बताया जा रहा है कि, सीतामढ़ी में एक विवाहित महिला ने पति के उसके भाभी से अवैध संबंध होने से नाराज़ होकर खुद की जीवन लीला को समाप्त कर लिया है। यह घटना सुरसंड थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव वार्ड नंबर 3 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार विवाहिता ने अपने घर के एक कमरे में खुद को बंद कर गल्ले में रस्सी के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।अहले सुबह दरवाजा नही खुलने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो विवाहिता के शव झूल रहा था।जिसके बाद परिजनों में गम का माहौल व्यापत हो गया है। 


वहीं, इस मृतक महिला की पहचान मेघा कुमारी पति मनीष कुमार के रूप में हुई है। मृतिका मेघा की शादी हिन्दू रीतिरिवाज से 2019 में हुई। इधर, शव के मृत देखते ही घर के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार है। बताया जा रहा है कि जब इस घटना के बारे में मेघा कुमारी के पिता के सूचना मिली तो पिता भुवनेश्वर राय आनन- फानन में बेटी के घर पहुंचे, जहां  बेटी के मृत देखर कर वो बेसुध हो रहे थे। बता दें कि, मृतक महिला के ससुर रामजी राय स्टेट बैंक बैरगनिया में कार्यरत है।


 घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने अवर निरीक्षक रामलगन यादव,नेहा कुमारी ने शस्त्र बल के साथ वीरपुर गांव पहुंचकर महिला को फांसी के फंदा से नीचे उतारा और शव के पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष आजाद ने बताया कि मृतिका के मौत की वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर स्पष्ट होगा।फर्द बयान या आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज किया जायेगा। 




रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता