ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

माशूका के लिए आशिक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड की शादी के बाद काफी टेंशन में था

SITAMARHI : एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. गर्लफ्रेंड की शादी किसी और से हो जाने के कारण परेशान एक आशिक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. किसी द

माशूका के लिए आशिक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड की शादी के बाद काफी टेंशन में था
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI :  एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. गर्लफ्रेंड की शादी किसी और से हो जाने के कारण परेशान एक आशिक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. किसी दूसरे लड़के से प्रेमिका की शादी हो जाने के बाद वह कई दिनों से टेंशन में था. युवक की मौत के बाद उसके घर में मातमी सन्नटा छा गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना इलाके का है. जहां कुशमारी गांव में एक प्रेमी ने आत्महत्या कर ली, जो अपनी प्रेमिका की शादी हो जाने के बाद कई दिनों से परेशान चल रहा था. मिली जानकारी के मुताबिक रीगा थाना क्षेत्र के कुसमारी पंचायत के वार्ड 7 का रहने वाला एक लड़का अपने ही गांव की एक लड़की से प्रेम करता था. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग करीब डेढ़ वर्ष से चल रहा था.


इन दोनों के रिश्ते को लेकर बताया जा रहा है कि बीते 20 सितंबर को लड़की की शादी लड़की के परिजनों के पसंद के लड़के से हो गई. अपनी प्रेमिका के शादी में प्रेमी ने बारातियों का स्वागत भी किया. विवाह कार्यक्रम में शामिल हुआ. शादी से पहले प्रेमी ने प्रेमिका को प्यार में किए वादे याद दिलाए लेकिन प्रेमिका ने अपना घर बसाना उचित समझा.


प्रेमिका की शादी कहीं और होने से प्रेमी ने जहर खा लिया. जहर खाने की सूचना मिलने पर परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया अस्पताल में करीब 2 दिनों तक उसका इलाज चला लेकिन उसने दम तोड़ दिया. पुलिस को इस मामले की कथित रूप से जानकारी मिली है. लिखित आवेदन किसी ने नहीं दिया है. पुलिस ने कहा कि यदि लिखित आवेदन मिलता है तो नियम संगत कार्रवाई होगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता