ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

लॉकडाउन के दौरान सीतामढ़ी में बीच बाजार कारोबारी को मारी गोली, मचा हड़कंप

DESK : लॉकडाउन के दौरान सीतामढ़ी में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है. अपराधियों ने पुलिस की सुरक्षा को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.&n

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK :  लॉकडाउन के दौरान सीतामढ़ी में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है.  अपराधियों ने पुलिस की सुरक्षा को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. 

मामला सीतामढ़ी के नगर थाना इलाके की है, जहां बीच बाजार अपराधियों ने चावल कारोबारी को गोली मार दी है. घटना में गंभीर रुप से घायल कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि चावल कारोबारी मनोज गुप्ता बाजार जा रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने बीच बाजार में उन्हें घेर लिया और गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता