ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

जेठ की गंदी नजर से परेशान होकर महिला घर से भागी, दलाल ने 51 हजार रूपये में कोठे पर बेचा

SITAMARHI: एक महिला पर उसके भैसूर की गंदी नजर थी। वह अपने पति के बड़े भाई की हरकतों और गंदी नजरों से तंग आ गयी थी। उसे लगा कि अब वो घर में भी सुरक्षित नहीं है। एक दिन उसने घर

जेठ की गंदी नजर से परेशान होकर महिला घर से भागी, दलाल ने 51 हजार रूपये में कोठे पर बेचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: एक महिला पर उसके भैसूर की गंदी नजर थी। वह अपने पति के बड़े भाई की हरकतों और गंदी नजरों से तंग आ गयी थी। उसे लगा कि अब वो घर में भी सुरक्षित नहीं है। एक दिन उसने घर से भागने का फैसला लिया। जेठ की गंदी नजरों से बचने के लिए वो घर से भाग गयी। लेकिन घर से बाहर निकलते ही वह एक दलाल के चंगुल में फंस गयी। नौकरी का झांसा देकर दलाल उसे रेड लाइट एरिया में ले गया और 51 हजार रुपये में उसका सौदा कर दिया। दलाल महिला को लेकर कोठे पर छोड़ आया। फिर क्या हुआ जानिए..


दरअसल सीतामढ़ी के खुश्की नगर रेड लाइट एरिया में एक महिला को 51 हजार रुपये में बेचने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेड लाइट एरिया से महिला को बरामद किया। महिला सीतामढ़ी के बेलसंड थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली थी। जो अपने जेठ की गंदी नजरों से इतना परेशान थी कि 9 अगस्त को घर छोड़ने का फैसला लिया। 


वह घर बार छोड़कर भाग गई इसी दौरान मुजफ्फरपुर स्टेशन पर भटकने के दौरान उसे जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल दलाल से मुलाकात हो गई। दलाल ने महिला को 15 हजार रुपये प्रति माह पर नौकरी देने का झूठा झांसा देकर उसे पूर्णिया में ले जाकर देह व्यापार के धंधे से जुड़ी महिला शब्बो के हाथों 51 हजार में बेच दिया। 


इसी दौरान कोठे पर पहुंचे एक ग्राहक को सीतामढ़ी की महिला ने अपनी पूरी आपबीती सुनाई। जिसकी सहायता से सीतामढ़ी की पुलिस और पूर्णिया पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की और खुश्की नगर रेड लाइट एरिया से महिला को सकुशल बरामद किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता

जेठ की गंदी नजर से परेशान होकर महिला घर से भागी, दलाल… | FirstBihar