ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

जमीन विवाद में वृद्ध की गोली मारकर हत्या, घर में मचा कोहराम

SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले में अपराधियों का तांडव जारी है. पुलिस की कार्रवाई को धता बताते हुए अपराधी किसी न किसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम

जमीन विवाद में वृद्ध की गोली मारकर हत्या, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले में अपराधियों का तांडव जारी है. पुलिस की कार्रवाई को धता बताते हुए अपराधी किसी न किसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं. ताजा मामला नानपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव का बताया जा रहा है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने जमीन विवाद में एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी है. 


घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. मृतक की पहचान विलास साह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि विलास साह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे, इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उनके चेहरे पर गोली मार दी और घटनास्थल पर ही वृद्ध की मौत हो गई. हत्या की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.  


बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि पूछताछ से मामला जमीन विवाद से जुड़ा लग रहा है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता