ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

इंडो-नेपाल बॉर्डर से हवाला के 31 लाख रुपये जब्त, चुनाव में खर्च करने के लिए लाए गए थे पैसे

SITAMARHI : विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. वहीं अब हवाला व्यवसायी ने भी अपने पैर पसारने शूरु कर दिए हैं. सीतामढ़ी के भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा स्थित

इंडो-नेपाल बॉर्डर से हवाला के 31 लाख रुपये जब्त, चुनाव में खर्च करने के लिए लाए गए थे पैसे
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. वहीं अब हवाला व्यवसायी ने भी अपने पैर पसारने शूरु कर दिए हैं. सीतामढ़ी के भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा स्थित बैरगनिया बॉर्डर से एसएसबी ने स्कॉर्पियो गाड़ी से हवाला के 26 लाख 81 हजार 148 रुपये समेत दो हवाला कारोबारियों को धर दबोचा है. जब्त हवाला के रुपये में 7 लाख 60 हजार भारतीय मुद्रा है. तो वहीं 31 लाख 12 हजार 260 रुपये नेपाली मुद्रा है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार बैरगनिया थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी-बैरगनिया पथ अंतर्गत रेलवे गुमटी के निकट एसएसबी जवानों ने संदेह के आधार पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी को जांच के लिए रोका, जांच के दौरान गाड़ी से बड़ी संख्या में भारतीय और नेपाली नोटों को देख कुछ संदेह हुआ. वहीं पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों द्वारा पैसे को लेकर कुछ भी स्पष्ट रूप से न बताये जाने के कारण जवानों ने दोनों संदिग्धों को अपनी हिरासत में ले लिया है. जिसके बाद बैरगनिया थाना पुलिस के हवाले किया गया है. गिरफ्तार की पहचान सीतामढ़ी के मेजरगंज थाना क्षेत्र निवासी शुभम कुमार व पूर्वी चंपारण के चिरैया थाना क्षेत्र निवासी मुकेश कुमार के रूप में की गई है. 


एसएसबी 20 के कमांडेंट तपन कुमार दास ने बताया कि बैरगनिया थानाध्यक्ष और अंचल अधिकारी के समक्ष एसएसबी के द्वारा पूछताछ की गई है. वहीं उन्होंने बताया कि जब्त रुपये हवाला के मार्फत चुनाव में खर्च करने को लेकर जिले में आने की आंशका है. हालांकि रुपये कहां से आये और कहां जा रहे थे, इसकी जांच चल रही है. जब्त रुपये और गिरफ्तार दोनो लोगों को बैरगनिया पुलिस के हवाले कर दिया गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता