ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

इंडो-नेपाल बॉर्डर से एक नाइजीरियन गिरफ्तार, 3 नेपाली नागरिक को भी SSB ने पकड़ा

SITAMARHI: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई की है। भारत-नेपाल बॉर्डर से एसएसबी ने चार विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाइजीरियन और तीन नेपाली नागरिक श

इंडो-नेपाल बॉर्डर से एक नाइजीरियन गिरफ्तार, 3 नेपाली नागरिक को भी SSB ने पकड़ा
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

SITAMARHI: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई की है। भारत-नेपाल बॉर्डर से एसएसबी ने चार विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाइजीरियन और तीन नेपाली नागरिक शामिल है। गिरफ्तार चारों विदेशी नागरिक से पूछताछ की जा रही है। 


भिट्ठा ओपी क्षेत्र के भीठामोड़ बॉर्डर से भारतीय सीमा में एक संदिग्ध नागरिक को देखने के बाद एसएसबी ने हिरासत में लिया और जब पूछताछ की गयी तब पता चला कि वह नाइजेरिया का रहने वाला है। वहीं उसके साथ पुलिस ने 3 अन्य नेपाली नागरिक को भी गिरफ्तार किया। 


नाइजीरियन नागरिक के पास भारत में प्रवेश करने का कोई वैध पासपोर्ट नहीं पाया गया। गिरफ्तार नाइजीरियन की पहचान सेन्तष्टी नेवेद के पुत्र अस्ति चेरेर के रूप में हुई वही तीनों नेपाली नागरिक की पहचान गरीवन साह, विजय कुमार यादव और जगदीश अधिकारी के रूप में की गई।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता