ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

होमगार्ड का जवान नोट करता था डबल, अपने 3 साथियों के साथ हुआ अरेस्ट

SITAMARHI : पुलिस की नौकरी और नोट डबल करने का धंधा। जी हां बिहार पुलिस में होमगार्ड के पद पर काम करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो नोट डबल करने का धंधा करता

होमगार्ड का जवान नोट करता था डबल, अपने 3 साथियों के साथ हुआ अरेस्ट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 SITAMARHI : पुलिस की नौकरी और नोट डबल करने का धंधा। जी हां बिहार पुलिस में होमगार्ड के पद पर काम करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो नोट डबल करने का धंधा करता था। होमगार्ड के इस जवान के साथ उसके तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने चंडिहा के पास छापेमारी की। पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि कुछ लोग अपराध की साजिश कर रहे हैं। सीतामढ़ी रीगा मुख्य सड़क के चन्डीहा के पास जब पुलिस छापेमारी के लिए पहुंचे तब देखा कि यहां नोट को डबल करने का धंधा चल रहा है। पुलिस ने दो लाख रुपए नोट का बंडल के साथ ठगी गिरोह के एक होमगार्ड समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार ठगों की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बासोपट्टी नरहा टोले गांव निवासी रविंद्र मिश्र के पुत्र व होमगार्ड दिलीप कुमार, रीगा थाना क्षेत्र के रीगा मिल बाजार निवासी बजेन्द्र मंडल के पुत्र राजा कुमार, पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना क्षेत्र के बरेवा गांव निवासी राजदेव साह के पुत्र सचिन कुमार और नगर थाना क्षेत्र के भासर चौक निवासी मो. कमालुद्दीन के पुत्र मो. सिराज अहमद के रूप में की गई है।


गिरफ्तार सभी बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह लोगों को दोगुने नोट का लालच देकर ठगने का काम करता है। नोटों के बदले नकली नोट देकर चंपत हो जाता है। इस गिरोह का सदस्य दिलीप कुमार पटना जिले का होमगार्ड जवान बताया जा रहा है। जो फिलहाल पटना पुलिस लाइन में कार्यरत हैं। एसपी हर किशोर राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह ठगों का गिरोह है जो लोगों को नोट दोगुना देने का लालच देकर उन्हे ठगने का काम करता था।