ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

गाली गलौज पर उतरे DCLR, SDO ऑफिस में निकाली चप्पल, दबंगई का वीडियो वायरल

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले में एक दबंग डीसीएलआर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गालियां देते और चप्पल निकालते दिख रहे हैं। वीडियो सीतामढ़ी जिले के पुपरी एसडीओ कार्यालय का है, जहां

गाली गलौज पर उतरे DCLR, SDO ऑफिस में निकाली चप्पल, दबंगई का वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले में एक दबंग डीसीएलआर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गालियां देते और चप्पल निकालते दिख रहे हैं। वीडियो सीतामढ़ी जिले के पुपरी एसडीओ कार्यालय का है, जहां रणक्षेत्र जैसा माहौल नज़र आ रहा है। 




बताया जा रहा है कि पुपरी के झझीहट गांव के उज्जवल प्रकाश वर्मा का एक जमीनी विवाद था, जिसको लेकर पुपरी एसडीओ के कार्यालय में पंचायती का आयोजन किया गया था। इस दौरान उज्जवल कुमार के अधिवक्ता सुशील चौधरी, एसडीओ नवीन कुमार और डीसीएलआर ललित सिंह सभी मौजूद थे। तभी अचानक ऑफिस का माहौल बिगड़ने लगता है और डीसीएलआर साहब गाली गलौज करते हुए अपना आपा खो देते हैं। इतना ही नहीं, वे अपने पैर से चप्पल भी निकालने लगते हैं। 




इसी दौरान किसी ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद बिहार में व्याप्त अफसरशाही के भी पुख्ता प्रमाण मिल रहे हैं। जिस एसडीओ के पास पूरे अनुमंडल के विधि व्यवस्था का जिम्मा होता है उनके कार्यालय में ही विधि व्यवस्था तार-तार होती दिखी। एक तरफ जहां डीसीएलआर अपना आपा खो बैठे तो वहीं, दूसरी तरफ सामने बैठा शख्स भी डीसीएलआर को उनकी हैसियत दिखाने की बात करने लगा। इस दौरान एसडीओ हर बार डीसीएलआर को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। 




बताया जा रहा है कि उज्जवल प्रकाश वर्मा को सरकारी रिपोर्ट में अविवाहित घोषित कर दिया गया है, जिसके कारण उनकी विधवा पत्नी इंद्रप्रभा को अपनी संपत्ति में हिस्सा नहीं प्राप्त हो रहा है। इसको लेकर लगातार कानूनी लड़ाई चल रही है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav

FirstBihar संवाददाता