ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

एक लाख लो ईसाई धर्म अपनाओं, सीतामढ़ी में धर्मांतरण का खेल जारी, एसपी से की गयी शिकायत

SITAMARHI: धर्म परिवर्तन के लिए पैसे का लालच दिया जा रहा है। धर्म परिवर्तन का यह मामला सीतामढ़ी के पुपरी में सामने आया है। जहां एक लाख रुपये देकर ईसाई धर्म अपनाने का खेल चल रह

एक लाख लो ईसाई धर्म अपनाओं, सीतामढ़ी में धर्मांतरण का खेल जारी, एसपी से की गयी शिकायत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: धर्म परिवर्तन के लिए पैसे का लालच दिया जा रहा है। धर्म परिवर्तन का यह मामला सीतामढ़ी के पुपरी में सामने आया है। जहां एक लाख रुपये देकर ईसाई धर्म अपनाने का खेल चल रहा था। जब एक शख्स को इसके लिए दवाब बनाया जाने लगा तब उसने विरोध का बिगुल फूंक दिया। उसने इस बात की जानकारी पुलिस कप्तान को दे दी। पीड़ित के लिखित शिकायत के बाद सीतामढ़ी एसपी ने इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा पुपरी थानाध्यक्ष को सौंपा। अब पुपरी थाना पुलिस इस पूरे मामले की अनुसंधान कर रही है। 


सीतामढ़ी एसपी को दिए गये आवेदन में शिकायतकर्ता ने बताया कि एक एजेंट द्वारा उसे धर्म परिवर्तन की बात कही जा रही है। धर्म परिवर्तन के एवज में उसे एक लाख रुपए का लालच दे रहा है। गांव में रहने वाले इन एजेंटों ने अब तक 12 से ज्यादा लोगों का धर्म परिवर्तन करा दिया है। धर्म परिवर्तन करने वालों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अति पिछड़ा वर्ग के लोग शामिल हैं।


इन एजेन्टों द्वारा ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया गया है। गांव के गरीब लोगों को वे अपना शिकार बना रहे हैं। शख्स ने जब इसकी शिकायत सीतामढ़ी SP से की तब उन्होंने इस मामले में कार्रवाई का निर्देश पुपरी थानाध्यक्ष को दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 


दरअसल शिकायत करने वाले शख्स का नाम वीरेंद्र कुमार कापर है। जो खुद अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं। वीरेंद्र ने यह बताया कि उनके घर के बगल में रहने वाले एक धर्म गुरु शिक्षण संस्थान चलाते हैं। जिन्होंने ईसाई धर्म अपनाने के लिए उसे एक लाख रुपए का प्रलोभन दिया। जिसकी शिकायत उसने स्थानीय थाने में भी की। वीरेंद्र ने यह भी बताया कि उसे आपत्तिजनक मांस खाने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने तथा झूठे केस में फंसाने की धमकी उन्हें दी जा रही है।