ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर पथराव, दर्जनों घायल

SITAMARHI : जिले बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह गांव में मामूली कहासुनी में एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर पथराव हो गया. इसमें दोनों पक्षों की महिला सहित दर्जनों लोग घायल बत

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : जिले बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह गांव में मामूली कहासुनी में एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर पथराव हो गया. इसमें दोनों पक्षों की महिला सहित दर्जनों लोग घायल बताये जा रहे हैं. सभी घायलों को सदर अस्पताल सीतामढ़ी इलाज के लिए भेज दिया गया है। 


घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि कमलदह गांव में एक ही समुदाय के रसीद साह के पुत्र बेचन मंजूर साह व कोदई साह के पुत्र सुल्तान साह के बीच रुपये के लेन-देन में कहासुनी हो गई. बताया जाता है कि खेलने के दौरान बच्चों में कहासुनी हो गई. जिसका बीच-बचाव करने स्थानीय अरशे आलम, अबदुल्ला खान व शफीआलम पहुंचे.  इसके चलते बच्चों ने अपने परिजनों को मामले के बारे में बताया तो दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के ऊपर पथराव कर दिया. पथराव में दोनों पक्षों के करीब दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय अब्दुल लहेरी, अरशे आलम, इमामुद्दीन व मु मुसाफिर ने बीते शनिवार को देर रात शराब पीने के बाद गली में जमकर हंगामा किया। जिसपर स्थानीय ग्रामिणों ने रोष जताया जिस कारण जम कर दो पक्षों में पथराव हुआ बताया जा रहा है। 


मौके पर एसआई जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया. वहीं थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बीते दिनों पूर्व भी कमलदह गांव के एक ही समुदाय कुछ लोगों ने आपसी झड़प में पथराव कर शांति भंग करने का प्रयास किया था। उसी वाकया को पुनः दुहरा कर गांव को अशांत कर दिया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता