ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

साइकिल का चेन उतरा तो रास्ते में कर रहा था ठीक, साइड हटने में हुई देर तो युवक की कर दी हत्या

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी की है, जहां रुन्नीसैदपुर में साइकिल नहीं देने पर साइकिल सवार युवक की हत्या कर दी गई है। यह घटना थाना क्षेत्र के कोरिया लालपुर की बतायी जा रही है। युवक

साइकिल का चेन उतरा तो रास्ते में कर रहा था ठीक, साइड हटने में हुई देर तो युवक की कर दी हत्या
Desk
2 मिनट

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी की है, जहां रुन्नीसैदपुर में साइकिल नहीं देने पर साइकिल सवार युवक की हत्या कर दी गई है। यह घटना थाना क्षेत्र के कोरिया लालपुर की बतायी जा रही है। युवक का साइकिल का चेन उतर गया था। जिसको वह अपने साइकिल का चेन चढाने लगा तभी जेसीबी से आ रहे अनिल यादव ने उसे हटने को कहा। जब रास्ते से हटने में देरी हुई तो आरोपी अनिल ने गुस्से में आकर मनीष राय की हत्या कर दी। 


वहीं, मृतक की पहचान कोदरिया गांव निवासी पुकार राय के 25 वर्षीय बेटे मनीष राय के रूप में की गई है। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक मनीष बाजार गया था। जहां से घर लौटने के दौरान सड़क पर साइकिल का चेन उतर गया। 


जिस कारण मनीष रस्ते पर ही चेन चढाने लगा। इसी दौरान कोरिया गांव निवासी उमाशंकर यादव के बेटे अनिल कुमार यादव ने जेसीबी के साथ अपने पूरे दल-बल के साथ गुजर रहा था। उनलोगों ने युवक की रॉड से मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर दिया गया है। 


फिलहाल आरोपी की गिरफ्तार के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों को आश्वासन देने हुए कहा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता