ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: युवक ने खुद को मारी गोली, पारिवारिक कलह में उठाया खौफनाक कदम

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां एक युवक ने खुद को गोली मार ली। पारिवारिक कलह में युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल

बिहार: युवक ने खुद को मारी गोली, पारिवारिक कलह में उठाया खौफनाक कदम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां एक युवक ने खुद को गोली मार ली। पारिवारिक कलह में युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना के परसौनी थाना क्षेत्र के मदनपुर की है।


जानकारी के मुताबिक, युवक परिवारिक कलह से काफी परेशान था, जिसके कारण उसने अपनी जान देने की कोशिश की है। जख्मी युवक को सीतामढ़ी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। युवक की पहचान संतोष कुमार चौधरी के 21 वर्षीय बेटे साहिल कुमार के रूप में की गई है।


मामले में संतोष के परिजन कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि सिर में लगी गोली आर-पार हो गई है। फिलहाल बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। पूरे मामले में सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि गोली लगने की घटना सामने आई है। फिलहाल परिजन पुलिस को कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता