ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार: स्वतंत्रता दिवस से पहले सरकारी स्कूल में अश्लील गानों पर बार बालाओं ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

SITAMARHI: पूरा देश आज स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। लेकिन, सीतामढ़ी जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। स्वतंत्रता दिवस से पहले यानी 14 अगस्त की शाम हाई स्कूल में लोगों ने भो

बिहार: स्वतंत्रता दिवस से पहले सरकारी स्कूल में अश्लील गानों पर बार बालाओं ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI: पूरा देश आज स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। लेकिन, सीतामढ़ी जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। स्वतंत्रता दिवस से पहले यानी 14 अगस्त की शाम हाई स्कूल में लोगों ने भोजपुरी गानों पर बार बालाओं के साथ जमकर ठुमके लगाए। इसी दौरान किसी ने पूरे प्रकरण को रिकॉर्ड कर दिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब ये विडियो तेज़ी से वायरल होने लगा है। 



वीडियो में बार बाला भोजपुरी गाना 'पलंगिया ए राजा सोने न दिया' पर ठुमके लगा रही है और उसके चारों ओर युवक झूमते नजर आ रहे हैं। यह सब बिहार के एक सरकारी स्कूल के कमरे में हो रहा है। मामला मधकौल के उत्क्रमित हाई स्कूल का है। स्कूल के कमरे में जहां बार बालाएं झूम रही हैं तो वहीं स्कूल के बरामदे पर स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर जिलेबिया और मिठाइयां भी बनाई जा रही है। 



स्कूल के परिसर में ट्रैक्टर पर जनरेटर के जरिए साउंड बजाने की भी व्यवस्था है और स्कूल के एक कमरे में शिक्षा के मंदिर को तार-तार करने का प्रयास किया जा रहा है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं लोग बिहार की शिक्षा व्यवस्था और सरकारी स्कूल में बारबालाओं के अश्लील गानों पर लगाए जा रहे ठुमके पर सवाल खड़ा कर रहेहैं। यह पूरा वीडियो सीतामढ़ी जिला के बेलसंड थाना अंतर्गत जाफरपुर पंचायत के मधकौल और उत्क्रमित हाई स्कूल का है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता