ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : स्नातक के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां एक स्नातक के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना मेहसौल ओपी क्षेत्र के बसबरिया वार्ड 10 के कमला गार्डन का है। मृतक छात्र अअप

बिहार : स्नातक के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां एक स्नातक के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना मेहसौल ओपी क्षेत्र के बसबरिया वार्ड 10 के कमला गार्डन का है। मृतक छात्र अअपने भाई के साथ किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करता था। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


मृतक छात्र की पहचान सोनबरसा प्रखंड के दोस्तिया टोला निवासी 20 वर्षीय वीरेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक वीरेश अपने भाई के साथ बसवरिया के कमला गार्डन में एक किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। वीरेश ने अपने कमरे में एक बांस के सहारे गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।


इधर, मकान मालिक द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्र के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वीरेश ने किस कारण से यह आत्मघाती कदम उठाया इसका खुलासा नहीं हो सका है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता