ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार : रिटायर्ड शिक्षक के घर डकैती की बड़ी वारदात, 17 लाख की संपत्ति लूट ले गए बदमाश

SITAMARIHI : भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में इन दिनों डकैती की घटनाएं आम हो गई हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी के कन्हौली थाना क्षेत्र स्थित कन्हौली वार्ड संख्या चार की है। जहां बेखौफ

बिहार : रिटायर्ड शिक्षक के घर डकैती की बड़ी वारदात, 17 लाख की संपत्ति लूट ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARIHI : भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में इन दिनों डकैती की घटनाएं आम हो गई हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी के कन्हौली थाना क्षेत्र स्थित कन्हौली वार्ड संख्या चार की है। जहां बेखौफ बदमाशों ने एक सेवानिवृत शिक्षक के घर भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान डकैत करीब 17 लाख की संपत्ति लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात 20 से अधिक डकैतों ने सेवानिवृत शिक्षक रामस्वरूप मंडल के घर धावा बोला दिया। ताला टूटने की आवाज सुनकर जब रामस्वरूप मंडल मौके पर पहुंचे तो डकैतों ने उन्हे बंधक बना लिया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान डकैतों ने हर कमरे की तलाशी ली और जो कुछ मिला उसे लेकर फरार हो गए।


जानकारी के मुताबिक डकैतों ने आभूषण और कैश समेत करीब 17 लाख की संपत्ति लूट ली। जाते-जाते डकैत घर में लगे सीसीटीवी का सीडीआर भी अपने साथ लेते गए। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि लगभग आधे घंटे तक डकैतों ने जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने से रोकने के लिए डकैतों ने बम धमाके भी किए।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता