ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार : शौचालय की टंकी से एक साथ मिला दो मासूम का शव, 10 फरवरी से घर से लापता थी बच्चियां

SITAMARHI : बड़ी खबर सीतामढ़ी से ह, जहां शौचालय की टंकी से एक साथ दो बच्चियों का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना बेलसंड थाना क्षेत्र मौलानगर की है। बताया जा रहा है कि दोन

बिहार : शौचालय की टंकी से एक साथ मिला दो मासूम का शव, 10 फरवरी से घर से लापता थी बच्चियां
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SITAMARHI : बड़ी खबर सीतामढ़ी से ह, जहां शौचालय की टंकी से एक साथ दो बच्चियों का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना बेलसंड थाना क्षेत्र मौलानगर की है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां बीते 10 फरवरी से अपने घर से लापता थी। परिजनों ने इस संबंध में 11 फरवरी को थाने में बच्चियों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। काफी खोजबीन के बावजूद दोनों का कहीं सुराग नहीं मिल रहा था। सोमवार को ग्रामीणों ने दोनों का शव शौचालय की टंकी से बरामद किया।


मृतक दोनों बच्चियों की पहचान बेलसंड के मौलानगर निवासी जिब्राइल अंसारी की 4 वर्षीय बेटी रोसिना खातून और मो.मुस्ताक की साढ़े 3 साल की बेची जोया प्रवीण के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर गांव की महिलाएं शौचालय की टंकी के पास घास काट रही थी। इसी दौरान अजीब सी बदबू आने के बाद घास काट रही महिलाओं ने टंकी के अंदर झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए।


शौचालय की टंकी में दो बच्चियों का शव तैर रहा था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। दोनों बच्चियों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, दोनों शवों को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव को शौचायल की टंकी से बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


लोगों ने आशंका जताई है कि खेलने के दौरान दोनों बच्चियां शौचालय की टंकी में गिर गई होंगी। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति का शौचालय है वह अपने परिवार के साथ बाहर रहता है। शौचालय की टंकी लकड़ी के तख्तों से ढंकी हुई थी। इधर, घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है वहीं दोनों परिवारों में हाहाकार मच गया है। फिलहाल पुलिस मौत के सही कारणों को खंगालने में जुटी है। पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।