ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : प्यार के बीच रोड़ा बन रही थी प्रेमी की पत्नी, रास्ते से हटाने के लिए प्रेमिका ने दे दी हत्या की सुपारी

SITAMARHI : सीतामढ़ी में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आयी है। यहां एक शादीसुदा महिला ने प्यार के बीच रोड़ा बन रही प्रेमी की पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली। इस मामले में पुलिस ने आ

बिहार : प्यार के बीच रोड़ा बन रही थी प्रेमी की पत्नी, रास्ते से हटाने के लिए प्रेमिका ने दे दी हत्या की सुपारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आयी है। यहां एक शादीसुदा महिला ने प्यार के बीच रोड़ा बन रही प्रेमी की पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमिका सहित हत्या की सुपारी लेने वाले तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बथनाहा थाना क्षेत्र स्थित भलहा गांव की है।


जानकारी के मुताबिक बथनाहा थाना क्षेत्र निवासी वेदनाथ सिंह की पत्नी तारा देवी प्रवीण कुमार से बेइंतहा प्यार करती थी। कुछ दिनों पहले प्रेमी प्रवीण कुमार की शादी प्रियंका से हुई थी, जो तारा देवी को नागवार गुजर रही थी। तारा देवी ने प्रवीण को पाने के लिए उसकी पत्नी प्रियंका की हत्या की साजिश रच डाली। आरोपी तारा देवी ने तीन अपराधियों को प्रियंका की हत्या की सुपारी दे दी।


गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वारदात से पहले ही बथनाहा थाना क्षेत्र के कोहली गांव से अवधेश कुमार, राहुल कुमार और विष्णु पासवान समेत मुख्य आरोपी तारा देवी को गिरफ्तार कर लिया। सीतामढ़ी एसपी ने बताया कि घर में लूटपाट के बाद हत्या की साजिश रची गई थी, ताकि पुलिस जांच के दौरान भ्रमित हो जाए और घटना का खुलासा नहीं हो सके। हालांकि वारदात से पहले ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने कई हथियार बरामद किए हैं।


बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेमिका तारा देवी का अपने प्रेमी प्रवीण से उसकी पत्नी प्रियंका देवी को लेकर विवाद चल रहा था। प्यार में रोड़ा बन रही प्रियंका को रास्ते से हटाने के लिए तारा देवी ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली और तीन अपराधियों को हत्या की सुपारी दे दी गई। लेकिन सीतामढ़ी पुलिस की तत्परता से हत्या की साजिश नाकाम हो गई।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता