ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार : पैसों की लालच में हैवान बने मां-बाप, मेला घूमाने के बहाने अपनी ही बेटी का कर दिया सौदा

SITAMARHI: रिश्ते का शर्मसार कर देने वाली घटना सीतामढ़ी से सामने आई है, जहां एक कलयुगी माता-पिता ने अपनी ही बेटी का सौदा कर दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित लड़की किसी तरह से

बिहार : पैसों की लालच में हैवान बने मां-बाप, मेला घूमाने के बहाने अपनी ही बेटी का कर दिया सौदा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: रिश्ते का शर्मसार कर देने वाली घटना सीतामढ़ी से सामने आई है, जहां एक कलयुगी माता-पिता ने अपनी ही बेटी का सौदा कर दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित लड़की किसी तरह से भागकर सीतामढ़ी एसपी के पास पहुंच गई और घटना की जानकारी दी। पीड़ित लड़की की आपबीती सुनने के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी माता-पिता को हिरासत में लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ में जुटी है।


दरअसल, डुमरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पति के साथ मिलकर अपनी ही बेटी को यूपी के युवक के हाथों बेच दिया। पीड़िता के मुताबिक मेला दिखाने के बहाने उसके माता-पिता उसे यूपी लेकर चले गए थे। वहां गौरव नामक युवक के हाथों उसे बेच दिया। बेटी को बेचने के बाद आरोपी माता-पिता ने उसे बताया कि उसकी शादी गौरव से हो गई है और अब उसे उसके साथ ही रहना है। इसके बाद दोनों वापस सीतामढी आ गए।


किसी प्रकार लड़की उत्तर प्रदेश से भागकर सीतामढ़ी पहुंची और एसपी के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता की शिकायत पर सीतामढ़ी एसपी ने त्वरित एक्शन लेते हुए लड़की के माता-पिता को हिरासत में लेने का निर्देश संबंधित थाने को दिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने लड़की के मां-बाप को हिरासत में ले लिया और उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। वहीं लड़की को सीडब्ल्यूडी में भेज दिया गया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता