ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार में रफ्तार का कहर जारी: बेलगाम पिकअप वैन ने बाइक सवार 3 लोगों को रौंदा, हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, बच्चे की हालत नाजुक

SITAMARHI: तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई का दावा पुलिस करती है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। लोग तेज गति से

बिहार में रफ्तार का कहर जारी: बेलगाम पिकअप वैन ने बाइक सवार 3 लोगों को रौंदा, हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, बच्चे की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई का दावा पुलिस करती है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। लोग तेज गति से गाड़ी चलाते हैं और इसका खामियाजा दूसरों को भुगतना पड़ रहा है। ताजा मामला सीतामढ़ी का है जहां तेज रफ्तार से जा रही पिकअप वैन ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया है जिससे पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि उनका बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


आनन-फानन में घायल बच्चे को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के राजवाड़ा मुसहरनिया गांव निवासी 45 वर्षीय सिकंदर बैठा और उनकी पत्नी 40 वर्षीया उर्मिला देवी के रूप में हुई है। वही घायल बच्चे की पहचान 3 वर्षीय गोलू कुमार के रूप में हुई है। 


भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। बाइक सवार को रौंदते हुए पिकअप वैन चाल मौके से फरार हो गया। पिकअप वैन की रफ्तार तेज थी जिसके कारण अनियंत्रित होकर ड्राइवर ने बाइक सवार को रौंद दिया। दोनों पति-पत्नी अपने बच्चे का इलाज कराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गये। तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया जिससे पति पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। 


स्थानीय लोगों ने बच्चे को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है जहां वह जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पिकअप वैन का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। गुस्साएं लोगों ने पिकअप वैन चालक को गिरफ्तार करने की मांग की है। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। 



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता