ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार में पत्नी के मर्डर में 6 महीने से जेल में बंद है पति, बीवी मायके में मौज करती पायी गयी

SITAMARHI: बिहार में एक युवक पिछले 6 महीने से पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। आज उसकी पत्नी अपने मायके में मौज करती पकड़ी गयी। इस मामले में बिना जांच पड़ताल किये युवक को

बिहार में पत्नी के मर्डर में 6 महीने से जेल में बंद है पति, बीवी मायके में मौज करती पायी गयी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में एक युवक पिछले 6 महीने से पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। आज उसकी पत्नी अपने मायके में मौज करती पकड़ी गयी। इस मामले में बिना जांच पड़ताल किये युवक को जेल भेजने वाली पुलिस अब पत्नी औऱ उसके मायके वालों के खिलाफ मुकदमा करने की बात कह रही है।


सीतामढ़ी का मामला

मामला सीतामढी जिले का है. सीतामढ़ी के चोरौत थाने के जोगिया गांव में अरूण नाम के युवक को इसी साल 23 मार्च को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. दरअसल उस युवक के खिलाफ ससुराल वालों ने केस दर्ज कराया था. ससुराल वालों ने आरोप लगाया था कि युवक ने दहेज के लिए अपनी पत्नी की हत्या कर दी है औऱ लाश भी गायब कर दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद बगैर कोई छानबीन किये युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


उधर, युवक के परिजन हत्या के झूठे मुकदमे से परेशान थे. उनका कहना था कि जिसकी हत्या की बात कही जा रही है वह खुद घर छोड कर चली गयी थी. जेल गये युवक के परिजन महिला के बारे में पता लगाने में लगे थे. इसी बीच उन्हें खबर मिली की महिला अपने मायके में रह ही है. युवक के परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने मायके में छापेमारी कर महिला को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने उसे स्थानीय न्यायालय में पेश किया है, जहां उसका बयान दर्ज किया गया है।