ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में दिल्ली जैसा कांड.. शादी से इंकार करने पर सिरफिरे ने प्रेमिका को 12 बार मारा चाकू, हालत गंभीर

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले में दिल्ली के साक्षी मर्डर केस जैसा ही मामला सामने आया है. यहां एक सिरफिरे ने युवती पर 12 बार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया.

बिहार में दिल्ली जैसा कांड.. शादी से इंकार करने पर सिरफिरे ने प्रेमिका को 12 बार मारा चाकू, हालत गंभीर
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले में दिल्ली के साक्षी मर्डर केस जैसा ही मामला सामने आया है. यहां एक सिरफिरे ने युवती पर 12 बार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. प्रेम प्रसंग में युवती ने शादी से इंकार कर दिया. जिसके बाद उसके कथित प्रेमी ने इस वारदात को अंजाम दिया है. 


घटना सीतामढ़ी जिला के बथनाहा प्रखंड क्षेत्र के दिग्घी पंचायत के हरि बेला गांव की है. जहां सिरफिरे आशिक चंदन ने शादी से इनकार करने पर लड़की को चाकू गोदकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार आरोपी चंदन युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती ने शादी से इंकार कर दिया था. घटना के बाद आरोपी युवक फरार है. वही जख्मी युवती को इलाज के लिए सीतामढ़ी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. 


बताया गया है कि लड़की के पेट में 5, छाती में एक, और पैर पर एक बार चाकुओं से हमला करते हुए पूरे शरीर में 12 बार चाकू से हमला किया गया है. थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. आरोपी सहित उसका पूरा परिवार इस घटना के बाद फरार है. वहीं युवती पर हुए हमला के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav

FirstBihar संवाददाता