ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: महिला के तीन प्रखंडों में तीन पति, पत्नी का दो पतियों पर गंभीर आरोप

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां, एक महिला ने तीन शादियां की और अब तीसरे युवक पर शादी कर छोड़ने का आरोप लगाया है। उक्त महिला का नाम सुनीता कुमारी ह

बिहार: महिला के तीन प्रखंडों में तीन पति, पत्नी का दो पतियों पर गंभीर आरोप
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां, एक महिला ने तीन शादियां की और अब तीसरे युवक पर शादी कर छोड़ने का आरोप लगाया है। उक्त महिला का नाम सुनीता कुमारी है। जिसकी शादी बेला थाना क्षेत्र के राजवाड़ा मझौरा गांव के लक्ष्मेश्वर पासवान से 2010 के 7 मार्च को हुई थी, जिसके बाद एक बच्चा भी हुआ, जिसकी उम्र अभी 10 साल है। 


पहले पति को छोड़ने के बाद महिला ने दूसरी शादी रचाई। उसने ये शादी सुरसंड थाना क्षेत्र के श्रीखण्डी भिट्ठा गांव के विमलेश कुमार सिंह से की। हैरत की बात है कि दूसरी शादी के बाद उसने विमलेश पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया, जिसकी एफआईआर संख्या 39/2020 है। फिलहाल ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। 


इतना ही नहीं, महिला ने तीसरे शख्स को भी अपना शिकार बना लिया। उसने रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मानिक चौक के रहने वाले डॉ. धर्मेंद्र कुमार के बेटे  अवनीश कुमार पर स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया। महिला ने बताया कि शख्स ने उससे शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसे छोड़ दिया।  


हालांकि, अवनीश के बड़े भाई आलोक ने जो बताया वो महिला द्वारा लगाए आरोप से बिलकुल अलग है। उसने बताया कि महिला और अवनीश लिव इन रिलेशनशिप में थे, लेकिन अचानक महिला ने मांग में सिंदूर भर युवक पर शादी का आरोप लगाया है। इसके बाद आलोक ने महिला के बारे में पता लगाया तो अजीबोगरीब खुलासे हुए। महिला के दो आधार कार्ड हैं। दोनों आधार कार्ड पर पहले के दोनों पतियों का नाम दर्ज है। हालांकि महिला ने अवनीश पर अपने पेट में पल रहे बच्चे के एबॉर्शन का भी आरोप लगाया है। 

टैग्स