ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार : मुखिया बनते ही गुंडई शुरू, समर्थकों ने पुलिसवाले को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, विजय जुलूस में DJ बजाने पर विवाद

SITAMARHI : बिहार में अबतक पंचायत चुनाव के दो चरणों की मतगणना हो चुकी है. जीते हुए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों द्वारा खूब खुशियां मनाई जा रही है. लेकिन इसी बीच सीतामढ़ी से पुलिस व

बिहार : मुखिया बनते ही गुंडई शुरू, समर्थकों ने पुलिसवाले को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, विजय जुलूस में DJ बजाने पर विवाद
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : बिहार में अबतक पंचायत चुनाव के दो चरणों की मतगणना हो चुकी है. जीते हुए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों द्वारा खूब खुशियां मनाई जा रही है. लेकिन इसी बीच सीतामढ़ी से पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का मामला सामने आया है. दरअसल, चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मुखिया जी और उनके समर्थक विजय जुलूस निकाल रहे थे. जुलूस में समर्थकों द्वारा तेज आवाज़ में डीजे बजाया जा रहा था. पुलिस वालों ने जब उन्हें मना किया तो लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर खूब पीटा. 




दरअसल, सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव का है. यहां निर्वाचित मुखिया योगेंद्र मंडल के समर्थक DJ बजा रहे थे. इसकी सूचना पर नानपुर थाने की ASI आरके यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुखिया समर्थकों को DJ बजाने से रोका. इसके बाद आक्रोशित समर्थकों ने पुलिस की टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. साथ ही टीम पर पत्थरबाजी भी की. अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. 




आपको बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से जुलूस और DJ पर प्रतिबंध लगाया गया है. रोक के बावजूद मुखिया समर्थक जुलूस निकाल रहे थे और उसमें DJ भी बजाया जा रहा था. इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जुलूस निकालने और DJ बजाने से मना किया. इसके बाद मुखिया के समर्थक और ग्रामीण भड़क गए. घटना को लेकर नानपुर थाने में तैनात दरोगा आरके यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि वीडियो के आधार पर लोगों की शिनाख्त की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता