ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

सीतामढ़ी: पति की हरकत से रूठ कर घर से भागी महिला डॉक्टर, 20 घंटे बाद पुलिस ने होटल में देखा

SITAMARHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है. सीतामढ़ी पुलिस ने महज 20 घंटे के भीतर उस महिला डॉक्टर को ढूंढ निकाला है, जिसके पति ने थाने में अपहरण का मामला दर्

 सीतामढ़ी: पति की हरकत से रूठ कर घर से भागी महिला डॉक्टर, 20 घंटे बाद पुलिस ने होटल में देखा
First Bihar
3 मिनट

SITAMARHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है. सीतामढ़ी पुलिस ने महज 20 घंटे के भीतर उस महिला डॉक्टर को ढूंढ निकाला है, जिसके पति ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने सही सलामत महिला चिकित्सक को होटल से बरामद कर लिया है. महिला से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.


घटना सीतामढ़ी जिले के मेहसौल ओपी क्षेत्र की है, जहां अस्पताल रोड से अचानक महिला डॉक्टर निराला कुमारी सिंह के गायब होने की सूचना मिली. घरवालों के काफी खोजबीन करने के बाद जब महिला डॉक्टर नहीं मिली तो उसके पति डॉ दीपक ने किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त की और थाने में जाकर मामला दर्ज कराया. दर्ज प्राथिमिकी के अनुसार डॉ दीपक ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर उसकी अपने पत्नी डॉ निराला सिंह से बताबाती हुई थी. गुस्से में उसने पत्नी को बुरा भला भी कहा था. इसी से नाराज होकर वह क्लिनिक से अपना मोबाइल और पर्स भी छोड़कर कहीं चली गई.


घटना की शिकायत मिलने के बाद छानबीन में जुटी सीतामढ़ी पुलिस ने सिर्फ 20 घंटे में इस मामले का खुलासा कर दिया. सूचना के महज 20 घंटे में पुलिस ने मेहसौल ओपी क्षेत्र के एक होटल से महिला चिकित्सक को ढूंढ निकाला. पुलिस और परिजन मान मनौअल में लगे हैं. महिला चिकित्सक किसी की बात मानने को तैयार नहीं है. हालांकि उसके मिल जाने से पुलिस और परिजन राहत की सांस ले रहे हैं.


बता दें कि जिले के अस्पताल रोड से एक महिला चिकित्सक पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर शनिवार की रात घर छोड़ कर कही चली गई थी. उसके जाते ही परिजनों ने गुप्त रूप से उसकी तलाश शुरू कर दिया था. पता नहीं चलने पर महिला चिकित्सक के पति डॉ दीपक कुमार ने रविवार की देर शाम इसकी शिकायत नगर थाना में दर्ज कराया था.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता