ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

बिहार : CO की गिरफ्तारी का आदेश जारी, फ्लैट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप

SITAMARHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सीओ की गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया गया है. सदर डीएसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरमान जारी कर दिया है. बताया जा रहा है कि सीओ

बिहार : CO की गिरफ्तारी का आदेश जारी, फ्लैट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सीओ की गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया गया है. सदर डीएसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरमान जारी कर दिया है. बताया जा रहा है कि सीओ पर एक युवक से फ्लैट खरीदने के नाम पर लगभग 22 लाख रुपये ऐंठने का आरोप था. इस मामले की जांच के बाद सीओ दोषी पाए गए और अब उनकी गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया गया है. 


मामला सीतामढ़ी जिले का है. यहां मेजरगंज के तत्कालीन सीओ चंदन कुमार की गिरफ्तारी का आदेश सदर डीएसपी ने जारी किया है. बताया जा रहा है कि मुंगेर के दशहरा बाजार के रहने वाले विशेश्वर शर्मा के पुत्र चंदन कुमार ने सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना अंतगर्त कुंवारी मदन गांव के रहने वाले सुबोध सिंह के बेटे प्रभात कुमार से 21 लाख 96 हजार रूपया लिया गया था. तब वो मेजरगंज के अंचलाधिकारी के पद पर तैनात थे. प्रभात कुमार ने जब सीओ चंदन कुमार से पैसा लौटाने को कहा तो वह आनाकानी करने लगे. कई बार प्रभात ने चंदन से पैसा मांगा लेकिन उन्होंने पैसे वापस लौटाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. 


आखिरकार प्रभात ने जुलाई महीने में 10 तारीख को सीओ चंदन के खिलाफ मेजरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके आधार पर प्रभात पिछले दिनों मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी पहुंचा था और उसने सीएम नीतीश कुमार को चंदन की करतूत के बारे में बताया था. उसके बाद सीएम ने संबंधित अधिकारियों से इस मामले में कार्रवाई करने का आदेश दिया. 


सीएम के आदेश के बाद इस मामले में जांच तेज हुई और अब सीतामढ़ी के सदर डीएसपी रामाकांत उपाध्याय ने आरोपी सीओ चंदन कुमार के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया. बता दें कि चंदन कुमार फिलहाल बेगूसराय जिले में तैनात हैं.