ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : हथियार के दम पर लड़की का अश्लील वीडियो बना किया वायरल, शादी से किया था इंकार

SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले से एक के चौका देने वाली खबर सामने आई है. एक लड़के से शादी नहीं करना लड़की को भारी पड़ गया. लड़की ने शादी करने से इनकार किया तो लड़के ने उसका अश्लील व

बिहार : हथियार के दम पर लड़की का अश्लील वीडियो बना किया वायरल, शादी से किया था इंकार
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले से एक के चौका देने वाली खबर सामने आई है. एक लड़के से शादी नहीं करना लड़की को भारी पड़ गया. लड़की ने शादी करने से इनकार किया तो लड़के ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. यह मामला सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया से सामने आया है.  बैरगनिया थाने में जो प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, उसके मुताबिक के लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी से इनकार किए जाने पर लड़के के पक्ष की तरफ से लड़की का अश्लील वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया.


वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता डिप्रेशन में चली गई और उसने खाना पीना भी छोड़ दिया. बाद में परिवार वालों की तरफ से बैरगनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दरअसल यह पूरा मामला वीरता टोला से सामने आया है. इस टोले के रहने वाले विनोद चौधरी के साथ एक लड़की की शादी होनी थी. लेकिन लड़की पक्ष ने लड़के की तस्वीर देखने के बाद शादी से इंकार कर दिया. इसके बाद लड़के के पक्ष के लोगों ने लड़की का एक के अश्लील वीडियो एडिट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. आरोप लगाया गया है कि प्रणोदक चौधरी ने हथियार के दम पर लड़की का अश्लील वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप के जरिए वायरल कर दिया.


पीड़िता के घरवालों का आरोप है कि फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसकी तस्वीरें और वीडियो को वायरल किया गया. वायरल वीडियो को देखकर पीड़िता सदमे में चली गई है. उधर बैरगनिया थाना अध्यक्ष का कहना है कि इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. आगे की छानबीन शुरू कर दी गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस से जगह-जगह छापेमारी कर रही है.