ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार के सरकारी स्कूल में अश्लील गानों पर बार-बालाओं ने लगाये ठुमके, तेजी से वीडियो हो रहा वायरल

SITAMARHI: बिहार के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं ने अश्लील गानों पर जमकर ठुमके लगाए। बार डांसरो का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जबसे शिक्षा विभाग की कमान अपर मुख्य सचिव के क

बिहार के सरकारी स्कूल में अश्लील गानों पर बार-बालाओं ने लगाये ठुमके, तेजी से वीडियो हो रहा वायरल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं ने अश्लील गानों पर जमकर ठुमके लगाए। बार डांसरो का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जबसे शिक्षा विभाग की कमान अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने संभाला है तबसे शिक्षा विभाग में कई तरह के फरमान जारी होने से शिक्षकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है लेकिन धीरे-धीरे उनका खौफ अब मानो खत्म होता जा रहा है। 


यही वजह है के सीतामढ़ी जिले बोखड़ा प्रखंड के नयाटोल गांव स्थित रघुनी गोप सुंदरवती उच्च विद्यालय नयाटोल में बार बालाओं ने भोजपुरी के अश्लील गानों पर जमकर ठुमके लगाये। वीडियो गोवर्धन पूजा के दिन का है लेकिन वायरल यह अब हो रहा है। इस मामले में शिक्षा विभाग अबतक बेखबर है और पुलिस प्रशासन को भी इसकी खबर नहीं है। 


यूं कह सकते हैं की पुलिस प्रशासन और शिक्षा विभाग को ऐसा आयोजन करा ठेंगा दिखाने का काम किया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया गया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। विद्यालय में इस तरह का आयोजन कहीं ना कहीं शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर रहा है। बताया जा रहा है कि की पूरी रात अश्लील गानों पर बार-बालाओ ने ठुमके लगाये गये लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता