ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार के दबंग वार्ड पार्षद की गुंडई! घर में घुसकर महिला को बेरहमी से पीटा, घटिया निर्माण का विरोध करने पर की मारपीट

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां एक वार्ड पार्षद की गुंडई सामने आई है। दबंग वार्ड पार्षद ने घर घुसकर एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की है। गंभीर रूप से घायल महिला को इला

बिहार के दबंग वार्ड पार्षद की गुंडई! घर में घुसकर महिला को बेरहमी से पीटा, घटिया निर्माण का विरोध करने पर की मारपीट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां एक वार्ड पार्षद की गुंडई सामने आई है। दबंग वार्ड पार्षद ने घर घुसकर एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की है। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, नगर थाना क्षेत्र के नगर निगम वार्ड 24 के वार्ड पार्षद ने एक महिला को घर में घुसकर पीटा है। जख्मी महिला को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी महिला की पहचान संगीता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला के घर के बाहर ढाले गया स्लैब ट्रक के पहिए से टूट गया था। जिसको लेकर महिला ने वार्ड पार्षद पर घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।


इस बात से बौखलाए वार्ड पार्षद रवि ने महिला को घर में घुसकर उसको बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद जख्मी महिला सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला को पीटने के लिए वार्ड पार्षद अपने गुर्गों के साथ पहुंचा था। महिला ने आरोप लगाए की वार्ड पार्षद लगातार गुंडई करता है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता