ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : दुर्गा पूजा का मेला देखने घर से निकला था शख्स, घात लगाए बदमाशों ने चाकू मारकर ले ली जान

SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी की है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि एक मृतक शख्स का दोस्त गंभीर रूप से घायल है।

बिहार : दुर्गा पूजा का मेला देखने घर से निकला था शख्स, घात लगाए बदमाशों ने चाकू मारकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी की है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि एक मृतक शख्स का दोस्त गंभीर रूप से घायल है। घटना सीतामढ़ी शहर स्थित उत्सव पैलेस की पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मृतक की पहचान मिर्चाईपट्टी निवासी अजय विश्वकर्मा के बेटे रोहण शर्मा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रोहण मंगलवार की रात करीब 9 बजे अपने एक दोस्त के साथ दुर्गा पूजा का मेला देखने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान उत्सव पैलेस के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। किस कारण से रोहण की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।


मृतक के परिजों ने सीतामढ़ी शहर के ही राहुल कुमार, पंकज कुमार, गोलू कुमार, रोशन कुमार और कन्हैया कुमार पर रोहण की हत्या करने का आरोप लगाया है। अपराधियों के हमले में रोहण का दोस्त साहिल जायसवाल गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता