ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : कोविड सेंटर की छत पर लैब टेक्नीशियन की हत्या, पाइप से लटका हुआ मिला शव

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से खबर आ रही है जहां कोविड सेंटर के छत पर लैब टेक्नीशियन का पाइप से लटकता हुआ शव बरामद हुआ है. जिसके बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद मौ

बिहार : कोविड सेंटर की छत पर लैब टेक्नीशियन की हत्या, पाइप से लटका हुआ मिला शव
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से खबर आ रही है जहां कोविड सेंटर के छत पर लैब टेक्नीशियन का पाइप से लटकता हुआ शव बरामद हुआ है. जिसके बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है. 


मृतक बिहार के सारण जिले के रहने वाले हैं, जिनका नाम जितेंद्र कुमार है. बताया जा रहा है कि किसी ने हत्या कर कोविड-19 सेंटर की छत पर युवक को गमछा के सहारे पाइप से बांध दिया है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.  


बता दें युवक सीतामढ़ी सदर अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है. फिलहाल कोविड-19 सेंटर में ड्यूटी बजा रहा था. लैब टेक्नीशियन जितेंद्र की संदिग्ध हालत में मिली शव को देखने से यह मर्डर का मामला प्रतीत हो रहा है. पुलिस इसे प्रथम दृष्टया हत्या का मामला समझ कर जांच कर रही है. शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और परिवार वालों को उनकी मौत की सूचना दे दी गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav

FirstBihar संवाददाता