ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

बिहार : बाइक सवार अपराधियों ने पति - पत्नी को गोलियों से किया छलनी, मौके पर गई वाइफ की जान

SITAMADHI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इसी क

बिहार : बाइक सवार अपराधियों ने पति - पत्नी को गोलियों से किया छलनी, मौके पर गई वाइफ की जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMADHI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने घर में घुसकर पति - पत्नी को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी जिले बथनाहा थानाक्षेत्र के 5 माइल उपमन्यु स्कूल के समाने बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर पति और पत्नी को गोली मार दी। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई है। इस घटना में मृतका की पहचान गायत्री देवी के रूप में हुई है। जबकि उसके पति का नाम श्री नारायण साह है।  जिनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


वहीं,घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। ये लोग इस मामले में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस घटना सूचना के बाद मौके पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हत्या के कारणों के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है। 


पति-पत्नी को गोली मारने की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है। मृतिका गायत्री देवी के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं,हत्या की वारदात होने के बाद लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हथियार से लैस बदमाशों इस वारदात को अंजाम दिया है।