ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: BA की छात्रा की हत्या से हड़कंप, प्रेम प्रसंग में मर्डर की आशंका, बॉयफ्रेंड पर लगा आरोप

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां एक बीए की छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या का आरोप छात्रा के बायफ्रेंड पर लगा है। इस घटना के बाद मृतक छात्रा के परिजन

बिहार: BA की छात्रा की हत्या से हड़कंप, प्रेम प्रसंग में मर्डर की आशंका, बॉयफ्रेंड पर लगा आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां एक बीए की छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या का आरोप छात्रा के बायफ्रेंड पर लगा है। इस घटना के बाद मृतक छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव की है।


मृतका की पहचान धर्मेंद्र पासवान की बेटी वीणा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही रामलोचन महतो के बेटे उदय कुमार महतो से वीणा का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले उदय युवती के घर आया था। जिसके बाद से युवती अचानक गायब हो गई थी। लापता युवती का शव शनिवार को मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजनों ने लड़की के प्रेमी पर ही उसे गायब कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से मृतक छात्रा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं इलाके में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता