ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार: अपने गुर्गों के साथ मिलकर पूर्व सरपंच ने की महिलाओं की पिटाई, बीच सड़क पर चले लाठी-डंडे, 4 की हालत नाजुक

SITAMARHI: सीतामढ़ी में पूर्व सरपंच की गुंडई सामने आई है। पूर्व सरपंच ने लाठी-डंडों से बीच सड़क पर एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। एक अकेली महिला पर 5 लोग लाठी लेकर टूट पड़

बिहार: अपने गुर्गों के साथ मिलकर पूर्व सरपंच ने की महिलाओं की पिटाई, बीच सड़क पर चले लाठी-डंडे, 4 की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में पूर्व सरपंच की गुंडई सामने आई है। पूर्व सरपंच ने लाठी-डंडों से बीच सड़क पर एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। एक अकेली महिला पर 5 लोग लाठी लेकर टूट पड़े। इस दौरान महिला की पिटाई होती रही लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। इस घटना में 4 महिलाओं की हालत गंभीर हो गयी है जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि मामला भूमि विवाद से जुड़ा है। जिसे लेकर मारपीट की घटना हुई। जमीन मामले को लेकर पूर्व सरपंच उग्र हो गये और एक अकेली महिला पर चार-चार लोग लाठी डंडे लेकर पिटाई करने लगे। बीच सड़क पर बेरहमी से लोग महिलाओं को पीटते रहे। लेकिन किसी ने महिलाओं को बचाने की कोशिश नहीं की।


 इस दौरान सभी लोग तमाशबीन बने रहे। घटना रेहाना सहित 4 महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गयी हैं जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिलाओं पर लाठी भांजने वाले पूर्व सरपंच का नाम सफीक मियां बताया जा रहा है जिसने मानवता को शर्मसार करने का काम किया है। लाठी-डंडे के साथ कई लोग महिला को पीटते रहे। तभी किसी ने महिला की पिटाई का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता