ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

शादी में खाने के मेन्यू को लेकर मारपीट, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

SITAMARHI : जिले के सोनबरसा थानाक्षेत्र के मढिया पंचायत स्थित तिलनगहि गांव के मुस्लिम मुहल्ले में तीन दिन पहले उस्मान साह की पुत्री की शादी का भोज चल रहा था. वहां भोज में खा

शादी में खाने के मेन्यू को लेकर मारपीट, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI :  जिले के सोनबरसा थानाक्षेत्र के मढिया पंचायत स्थित तिलनगहि गांव के मुस्लिम मुहल्ले में तीन दिन पहले उस्मान साह की पुत्री की शादी का भोज चल रहा था. वहां भोज में खा रहे लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा था जिसका विरोध सलक्टर साह नामक युवक ने किया, जिसके कारण विवाद हो गया. इसी विवाद के निपटारे के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई थी. 


पंचायत के दौरान ही दोनों पक्ष ने बारी-बारी से एक दूसरे पर लाठी और धारधार हथियार से हमला कर दिया. जिसमें दोनों पक्ष के दर्जन भर लोग तथा पंचायत के पंच सहित कई लोग जख्मी हो गए. जख्मी में एक पक्ष के आशिक साह, इनके पिता मुस्लिम साह, भाई  सलक्टर, मो. कादिर साह के पुत्र मो. मेराजुद्दीन साह सहित पांच लोग जख्मी हैं. जबकि दूसरे पक्ष से मो. आवास साह, अफिदा खातून, मुनिफ साह, महबूब साह, तौकीर साह सहित आधा दर्जन लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. 


वहीं चौकीदार लालबिहारी महतो ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सोनबरसा पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस गांव में पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया जा सका. फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता