ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बगीचे में मिली बच्ची की डेड बॉडी, परिजनों ने जताई रेप के बाद मर्डर की आशंका

SITAMARHI : सोनबरसा थानाक्षेत्र के फरछहिया गांव स्थित महेश महतो के लीची बगान में लीची के पौधा के नीचे करीब आठ वर्षीय बच्ची का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गयी. जानकारी मिलते ही ब

बगीचे में मिली बच्ची की डेड बॉडी, परिजनों ने जताई रेप के बाद मर्डर की आशंका
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : सोनबरसा थानाक्षेत्र के फरछहिया गांव स्थित महेश महतो के लीची बगान में लीची के पौधा के नीचे करीब आठ वर्षीय बच्ची का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गयी. जानकारी मिलते ही बड़ी तादात में ग्रामीण महिला, पुरुष व बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीणों की सूचना पर सोनबरसा थानाध्यक्ष गौरी शंकर बैठा, मो. एकराम खान दल बल के साथ पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं पुलिस ने घटनास्थल से दुपट्टा से बनाये गए रस्सी और एक कागज की पर्ची बरामद की है. 


मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि मेरी दो बेटियां बकरी के लिए घांस काटने सरेह में गयी थी. करीब 5 बजे छोटी बेटी भी दोनों बहनों को खोजने निकली. शाम को पहले घांस काटने गयी दोनो बेटियां वापस आ गयी, लेकिन खोजने गयी बेटी वापस नहीं लौटी. ग्रामीणों के साथ परिजन सरेह से गांव व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन करने निकले, लेकिन वह मिली नहीं. तभी लीची के पेड़ के नीचे बच्ची का हाथ दिखाई दिया. सामने से देखने पर बच्ची मृत नजर आयी. जिसके बाद शोरगुल होने लगा और भीड़ जुट गई.


बच्ची की पहचान के बाद मृतका की मां को सूचना दी गई. मां ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर साबुत मिटाने के लिए दुपट्टे को रस्सी बनाकर गला में फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी है. थानाध्यक्ष गौरी शंकर बैठा ने बताया कि मृतका के गले पर काला निशान है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता